कोरोना के साथ-साथ, क्या है डेंगू- वायरल फीवर पर काबू की तैयारी ? | Uttar Maange Pradesh
ABP Ganga | 06 Sep 2021 04:09 PM (IST)

उत्तर प्रदेश में कोरोना के खिलाफ जंग जारी है. मेगा वैक्सीनेशन से एक बार फिर रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है. आज 30 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने की बात कही जा रही है, लेकिन इस महामारी के साथ डेंगू और वायरल फीवर ने लोगों की परेशानी को बढ़ा दिया है. सूबे के अलग-अलग जिलों में डेंगू और वायरल के मरीज और मौत के आंकड़े परेशान कर रहे हैं. ऐसे में क्या ये मान लिया जाए कि स्वास्थ्य विभाग ने पूरा फोकस कोविड वैक्सीनेशन पर कर लिया. जिससे इन बीमारियों को लेकर जो तैयारी हर साल देखी जाती थी. उसमें कुछ कमी रह गई.