Lucknow: यूपी में आतंकवाद पर सियासत क्यों ? | Uttar Maange Pradesh
ABP Ganga | 13 Jul 2021 04:36 PM (IST)

इतिहास गवाह है कि जब सूरमाओं पर सियासी स्वार्थ हावी हो जाता है तब देश की आंतरिक सुरक्षा पर भी वो बड़े आराम से राजनीति कर जाते हैं. आवाम के दुश्मनों की जान में उन्हें अपना जहान दिखने लगता है, लेकिन उत्तर मांग रहा है प्रदेश कि जब ये हरकत संवैधानिक पदों पर बैठ चुके लोग करने लगें तो फिर देश को कौन बचाएगा. जब आतंकियों की हिमायत में सूरमाओं के सुर निकलने लगें तब इस प्रदेश को कौन बचाएगा. सवाल सीधा सा है कि राजनीति की ये कैसी माया है और सियासी मजबूरी का ये कैसा समाजवाद है. '