कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए कैसा होना चाहिए प्लान ? | Uttar Maange Pradesh | ABP Ganga
ABP Ganga | 14 Jul 2021 04:56 PM (IST)

उत्तर मांगे प्रदेश में आज बात कांवड़ यात्रा की. कांवड़ यात्रा को लेकर दो प्रदेशों में अलग-अलग स्थिति है. उत्तराखंड में इस यात्रा को रद्द कर दिया गया है. कोरोना के कहर को देखते हुए ये फैसला लिया गया है और तो यूपी में कांवड़ यात्रा को कोविड प्रोटोकॉल के साथ कराए जाने को लेकर मंजूरी मिल गई है. वहीं सुप्रीम कोर्ट ने भी इस मामले में खुद संज्ञान लेते हुए यूपी और केंद्र सरकार को नोटिस जारी किया है. ऐसे में अब सवाल यही है कि यात्रा से पहले सुरक्षा का ख्याल क्या होगा ? और सुरक्षा के लिए आखिर कैसे-कैसे कदम उठाए जाएंगे.