PM Modi ने गोरखपुर में कह दी ऐसी बात, Meerut में Akhilesh को चुभ गई ! | Uttar Maange Pradesh
ABP Ganga | 07 Dec 2021 05:12 PM (IST)

आज यूपी में सियासी मंगलवार है. एक ओर पीएम मोदी गोरखपुर के दौरे पर रहे यहां उन्होंने 100 अरब की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया, तो साथ ही पीएम मोदी ने इशारों-इशारों में अखिलेश यादव पर निशाना भी साधा. पीएम ने कहा कि, लाल टोपी वालों को सिर्फ लाल बत्ती से ही मतलब से रहा है, तो दूसरी ओर पश्चिमी यूपी के मेरठ में अखिलेश यादव और जयंत चौधरी ने मंच साझा किया. इस दौरान अखिलेश यादव ने भी भाजपा पर तीखा हमला बोला है. अखिलेश ने कहा कि, पश्चिम में भाजपा का सूरज डूबेगा. 2022 की चुनावी जंग अब और भी ज्यादा दिलचस्प हो गई है.