Karachi Dead Bodies: पाकिस्तान में रहस्यमयी मौतों से मचा हड़कंप | ABP News | Breaking News
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 27 Jun 2024 11:35 PM (IST)
पाकिस्तान में इन दिनों भीषण हाहाकार है..वजह ये है कि पड़ोस के मुल्क के कई शहरों में लगातार लावारिश शव मिल रहे हैं.. खासतौर से कराची की सड़कों पर लाशों के ढेर मिल रहे हैं.. हालात ये है कि कराची के शवगृहों में लाशें रखने की जगह तक नहीं बची है..सवाल ये है कि पाकिस्तान में सड़क पर मौत क्यों हो रही है..कराची की सड़कों पर लाशों के ढेर का सस्पेंस क्या है...एक शेर है कि मेरे घर को आग लगा कर तो देख..चिंगारी तेरे आंगन में न आए तो कहना.. पाकिस्तान के मामले में ये शेर सौ फीसद मुफीद है.. कुछ ऐसा ही हाल हमारे एक और पड़ोसी देश का है..पाकिस्तान की तरह ही ये मुल्क भी पाषाण काल में जी रहा है.. बात मालदीव की कर रहे हैं..जहां के प्रेसिडेंट के साथ ब्लैक मैजिक की बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है.. क्या वाकई ऐसा मुमकिन है.