Sambit Patra vs Gourav Vallabh: NRC का मुद्दा PM Modi की डिग्री तक पहुंचा, देखिए
ABP News Bureau | 17 Dec 2019 04:12 PM (IST)

एबीपी न्यूज के खास प्रोग्राम शिखर सम्मेलन का आयोजन इस बार छत्तीसगढ़ में हुआ. इस सम्मेलन में कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ और बीजेपी के राष्ट्रीय संबित पात्रा में जबरदस्त बहस हुई. इस दौरान दोनों ने नागरिकता कानून को लेकर एक-दूसरे पर हमला बोला. गौरव वल्लभ ने एनआरसी को लेकर संबित पात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि असम के लोगों को घुसपैठिया बोला गया है. स्मृति ईरानी की 10वीं की डिग्री नहीं मिल रही, पीएम मोदी की एमए की डिग्री नहीं मिल रही और हमसे 1970 का डॉक्यूमेंट मांगा जा रहा है.