Srinagar: सुरक्षाकर्मियों ने मुठभेड़ में एक आतंकी को किया ढेर | सीधे फील्ड से
ABP News Bureau | 28 Jun 2021 11:49 PM (IST)

श्रीनगर के मलूरा परिम्पोरा इलाके में आतंकियों के साथ मुठभेड़ में सोमवार को जहां एक आतंकी मारा गया तो वहीं सुरक्षाबलों की तीन जवान घायल हो गए हैं. घायलों में एक असिस्टेंट कमांडर, सब-इंस्पेक्टर और एक सीआरपीएफ का जवान शामिल है. सुरक्षाबलों की तरफ से आतंकियों के खिलाफ सोमवार को यह कार्रवाई जम्मू कश्मीर पुलिस और सुरक्षाबलों के संयुक्त अभियान में चलाया जा रहा है.