LAC पर तनाव के बीच गोगरा इलाके से पीछे हटे भारत और चीन | सीधे फील्ड से | 06.08.2021
ABP News Bureau | 06 Aug 2021 11:11 PM (IST)

पूर्वी लद्दाख से सटी एलएसी पर चल रहे तनाव के बीच भारत और चीन ने दूसरे चरण के डिसइंगेजमेंट के तहत गोगरा इलाके से अपने-अपने सैनिकों को पीछे हटा लिया है. दो दिनों तक चले इस डिसइंगेजमेंट के दौरान दोनों देशों की सेनाओं ने गोगरा की पैट्रोलिंग-प्वॉइंट (पीपी-17ए) से सभी अस्थाई निर्माण भी हटा लिए हैं.