Afghanistan के खुफिया एजेंसी को दिए कई अमेरिकी हथियार और उपकरण जलाए गए | सीधे फील्ड से
ABP News Bureau | 30 Aug 2021 11:29 PM (IST)

अमेरिका के अफगानिस्तान छोड़ने से पहले जलाए गए कई हथियार और उपकरण. ये हथियार अमेरिका ने अफगानी खुफिया एजेंसी को दिए थे. काबुल में ये अफगानिस्तान की खुफिया एजेंसी National Directorate of Security यानी NDS के यूनिट के दफ्तर में आग लगने के बाद की तस्वीर है...जिसमें बड़ी तादाद में हथियार और आधुनिक उपकरण जलकर खाक हो गए...लेकिन ये आग कोई दुर्घटना नहीं थी. बल्कि जान-बूझकर लगाई गई थी. वो इसलिए ताकि ये आधुनिक हथियार और उपकरण तालिबान के हाथ न लग सकें...इसलिए खुफिया एजेंसी NDS ने खुद ही इन्हें जला दिया। पिछले दिनों की घटना से सबक लेते हुए ऐसा किया गया.