Amit Shah और CM Yogi के बीच डेढ़ घंटे तक चली बैठक, UP चुनाव और कैबिनेट विस्तार पर हुई चर्चा !
ABP News Bureau | 10 Jun 2021 07:10 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राष्ट्रीय राजधानी के दौरे पर हैं. यहां उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की. दोनों ही नेताओं के बीच करीब डेढ़ घंटे तक बैठक चली. योगी कल सुबह 11 बजे पीएम आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर सकते हैं.