PM Modi की बैठक से आधा विपक्ष नदारद | Seedhe Field Se
ABP News Bureau | 20 Jul 2021 11:36 PM (IST)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोविड-19 की वर्तमान स्थिति को लेकर मंगलवार की शाम को एक सर्वदलीय बैठक की. कांग्रेस, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल और शिरोमणि अकाली दल सहित कुछ अन्य राजनीतिक दलों ने इस बैठक का बहिष्कार किया. हालांकि, इस बैठक में शिव सेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, ऑल इंडिया अन्ना द्रविड़ मुनेत्र कषगम, बीजू जनता दल, वाईएसआर कांग्रेस, लोक जनशक्ति पार्टी, जनता दल (यूनाइटेड), जनता दल (सेक्यूलर), तेलंगाना राष्ट्र समिति, तमकल मनीला कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी सहित कुछ अन्य दलों के प्रतिनिधियों ने बैठक में हिस्सा लिया.