पूर्वी लद्दाख के पास फिर बढ़ी चीन की हलचल | Seedhe Field Se
ABP News Bureau | 08 Jun 2021 11:18 PM (IST)

एलएसी के हालात को लेकर भारत पूरी तरह ‘सजग’ है और चीनी वायुसेना के युद्धभ्यास को ‘करीब से मॉनिटर’ कर रहा है. ये कहना है भारत के उच्चपदस्थ सूत्रों का. दरअसल, कुछ दिनों पहले चीन की वायुसेना ने पूर्वी लद्दाख से सटे एलएसी के एयर-स्पेस में अपने फाइटर जेट्स के साथ एक बड़ा युद्धभ्यास किया था. माना जा रहा है कि इस युद्धभ्यास में चीनी वायुसेना के करीब दो दर्जन लड़ाकू विमानों ने हिस्सा लिया था. इन लड़ाकू विमानों में जे-11 और जे-16 शामिल थे.