क्या बीजेपी में शामिल होकर केंद्र मे मंत्री बन सकते हैं कैप्टन अमरिंदर सिंह? | Seedhe Field Se
ABP News Bureau | 29 Sep 2021 11:34 PM (IST)

जिस बात के कयास लग रहे थे, वो सच साबित हुई. पंजाब के पूर्व सीएम अमरिंदर सिंह दिल्ली में आज शाम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिलने पहुंच गए। हालांकि कल खुद कैप्टन ने किसी भी राजनीतिक मुलाकात से इनकार किया था. लेकिन आज वो न सिर्फ गृह मंत्री अमित शाह से मिले बल्कि उनकी ये मुलाकात काफी लंबी चली. सूत्रों के मुताबिक बीजेपी कैप्टन को केंद्र में मंत्री बनने का ऑफर दे सकती है