Afghanistan के 65% इलाकों पर तालिबान का कब्जा | सीधे फील्ड से
ABP News Bureau | 11 Aug 2021 11:31 PM (IST)

ये अफगानिस्तान के फराह इलाके में तालिबान की क्रूरता की तस्वीरें हैं...तालिबानी आतंकी अफगानी फौज के सदस्य के शव को खींचकर ले जा रहे हैं...पूरे शहर पर तालिबानियों का कब्जा है...हालांकि कहीं कहीं अफगानी सेना इनका मुकाबला भी कर रही है...यहां ताबड़तोड़ फायरिंग हो रही है...तालिबान ने फराह समेत अफगानिस्तान के 8 प्रांतों की राजधानियों पर अपना कब्जा जमा लिया है...और ये सब छह दिनों के भीतर हुआ है... ऐसी रिपोर्ट हैं कि तालिबानी आतंकियों ने अफगानिस्तान के लगभग 65 फीसदी हिस्से को अपने कंट्रोल में ले लिया है...