5 बड़ी कंपनियों के CEO से मिले PM Modi, अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोग पर हुई चर्चा | सीधे फील्ड से
ABP News Bureau | 23 Sep 2021 11:34 PM (IST)

अमेरिका में पीएम मोदी की पहली औपचारिक मुलाकात हुई क्वालकॉम इनकॉर्पोरेटेड के अध्यक्ष और सीईओ क्रिस्टियानो आमोन के साथ. इसके बाद मोदी दुनिया की सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनी एडोबी के सीईओ शांतनु नारायण से मिले. पीएम मोदी की तीसरी मुलाकात हुई सोलर पावर के क्षेत्र में दुनिया की अग्रणी कंपनी फर्स्ट सोलर के सीईओ मार्क विडमर से. इसके बाद जनरल एटॉमिक्स के सीईओ विवेक लाल की पीएम मोदी से मुलाकात हुई. जबकि दुनिया की बड़ी इन्वेस्टमेंट मैनेजमेंट कंपनी ब्लैकस्टोन के सीईओ स्टीफन एलन श्वार्जमैन से भी मोदी की बैठक हुई. इस बैठक में पीएम के साथ भारत से गए प्रतिनिधि भी शामिल रहे.