फॉर्म 6 को लेकर विवाद क्यों? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 01 Oct 2026 10:57 PM (IST)

SIR को लेकर मुंबई और दिल्ली में सियासी हलचल तेज है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के राष्ट्रीय संयोजक अभिजीत दीपके ने 2 अक्टूबर को मुंबई के शिवाजी पार्क में प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन से पहले SIR को लेकर कई मांगें उठाई हैं। इनमें SIR रद्द करने, पुरानी वोटर लिस्ट को मान्य करने और CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज करने की मांग शामिल है। दीपके ने लोगों से 2 अक्टूबर शाम 4 बजे शिवाजी पार्क के गेट नंबर 6 पहुंचने की अपील की है। इसके साथ ही दिल्ली में प्रस्तावित प्रदर्शन में शामिल होने की भी अपील की गई है। पूरी खबर जानिए इस रिपोर्ट में।