EC-विपक्ष में घमासान..थमेगा संग्राम?
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 07 Oct 2026 11:19 PM (IST)

विपक्षी सांसदों ने कथित वोट चोरी के मुद्दे और मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग को लेकर बुधवार को जंतर-मंतर पर अपना विरोध प्रदर्शन करने का फैसला किया. दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान बिना अनुमति आकाशवाणी भवन परिसर में प्रवेश करने के आरोप में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी और उनके समर्थकों के खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज की है.लुटियंस दिल्ली में प्रमुख सरकारी इमारतों के आसपास सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं. प्रदर्शनकारियों की आवाजाही को नियंत्रित करने और प्रतिबंधित क्षेत्रों में किसी भी अनधिकृत प्रवेश को रोकने के लिए बैरिकेड का उपयोग किया जा रहा है.विपक्षी नेताओं ने कहा कि वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे.