कोरोनावायरस के खिलाफ आज एलान-ए-जंग? PM Modi क्या एलान करने वाले हैं? Seedha Sawal
ABP News Bureau | 19 Mar 2020 07:51 PM (IST)

धानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8 बजे देश को संबोधित करेंगे. यह पहला मौका नहीं है जब प्रधानमंत्री देश को संबोधित करने जा रहे हैं. इससे पहले भी वे कई बार इसी समय पर देश को संबोधित कर सभी को चौंका चुके हैं. इस बार भी लोग कुछ ऐसा ही उम्मीद लगा रहे हैं.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जब भी रात 8 बजे संदेश देने की बात करते हैं तो लोग थोड़ा सोच में पड़ जाते हैं. संबोधन के लिए रात 8 बजे का समय चुनने को लेकर पीएम मोदी पर कई मीम्स भी बन चुके हैं, जो सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं.