अल्पसंख्यक मतलब सिर्फ मुसलमान क्यों? संविधान के नाम, नागरिकता कानून बदनाम? Citizenship Amendment Bill |
ABP News Bureau | 11 Dec 2019 08:21 PM (IST)

आज की रात भारत में नया इतिहास बन सकता है. राज्यसभा में अब से कुछ घंटों के बाद नागरिकता संशोधन बिल को मंज़ूरी मिल सकती है. इसके साथ ही पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफ़ग़ानिस्तान से आने वाले वहां के अल्पसंख्यक चैन के साथ भारत में रह सकते हैं. भारत को हमेशा-हमेशा के लिए अपना मुल्क बना सकते हैं लेकिन इस बिल के नाम पर पिछले कुछ दिनों से देश में अलग ही सियासत चल रही है. संविधान का हवाला देकर कहा जा रहा है कि मुसलमानों को डराया जा रहा है, मुसलमानों की नागरिकता ख़तरे में है. सरकार बार-बार ये कह रही है कि नागरिकता बिल का देश के नागरिकों- चाहे वो हिन्दू हों या मुसलमान- उनसे कोई लेना-देना नहीं है लेकिन इसके बावजूद बार-बार यही दलील दी जा रही है. कहा जा रहा है कि भारत को हिन्दू राष्ट्र बनाने की कोशिश हो रही है और विपक्ष के इन बयानों के आधार पर पाकिस्तान भी हमारे देश के मामलों में घुसपैठ कर रहा है.