सीधा सवाल: देश में कोरोना फैलाने वाले 'अपराधी' कौन ?
ABP News Bureau | 02 Apr 2020 06:49 PM (IST)

देश को कोरोना से बचाने के लिए जंग चल रही है. हर कोई अपने स्तर पर खुद को और दूसरों को कोरोना से बचाने की कोशिश कर रहा है, लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जो इन कोशिशों पर पानी फेरने में लगे हैं. जो लोग कोरोना से जान बचा रहे हैं उन्हीं स्वास्थ्यकर्मियों पर हमला किया जा रहा है. कुछ लोग धर्म के नाम पर कोरोना का मजाक बना रहे हैं. ऐसे में सवाले उठता है कि देश में कोरोना फैलाने वाले 'अपराधी' कौन ?