Maharashtra में मौकापरस्त सियासत? । Seedha Sawal
shubhamsc | 11 Nov 2019 07:28 PM (IST)

देश में इस वक़्त सबसे ज़्यादा महाराष्ट्र की चर्चा है...यही वजह है कि आज का सीधा सवाल सीधे मुंबई से...महाराष्ट्र की जनता ने बीजेपी-शिवसेना की महायुति को स्पष्ट जनादेश दिया...लेकिन मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बात ऐसी फंसी कि सारी दोस्ती टूट गई...30 साल पहले जिस शिवसेना ने बीजेपी के साथ हिंदुत्व के मुद्दे पर दोस्ती की, जिस गठबंधन को सबसे नैचुरल गठबंधन कहा जाता था, जो गठबंधन विचारधारा के आधार पर सबसे क़रीब था, वो गठबंधन 50-50 के फॉर्मूले पर टूट गया