Priyanka Gandhi का वार, नागरिकता पर योगी से आर-पार ? Seedha Sawal
ABP News Bureau | 30 Dec 2019 07:16 PM (IST)

नागरिकता क़ानून के समर्थन में आज प्रधानमंत्री मोदी ने अभियान शुरू किया है. लेकिन प्रधानमंत्री के अभियान शुरू करने के दिन कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने योगी सरकार के ख़िलाफ़ अभियान शुरू किया है. लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस के ज़रिए प्रियंका ने आरोप लगाया कि यूपी में पुलिस अराजकता फैला रही है. प्रियंका ने ये भी आरोप लगाया कि यूपी पुलिस योगी के बदले वाले बयान पर एक्शन ले रही है. दूसरी तरफ़ यूपी सरकार प्रियंका गांधी पर निशाना साध रही है. प्रियंका के लखनऊ दौरे में स्कूटी पर चढ़कर रिटायर्ड IG एस आर दारापुरी से मिलने पर यूपी सरकार और बीजेपी निशाना साध रही है. बीजेपी इस बात से भी नाराज़ है कि प्रियंका गांधी पुलिस का समर्थन करने के बदले पुलिस पर निशाना साध रही है.