Owaisi के मंच पर Pakistan Zindabad का नारा संयोग या प्रयोग ? Seedha Sawal
ABP News Bureau | 21 Feb 2020 06:54 PM (IST)

जब से संसद ने नागरिकता क़ानून पास किया है, तब से पूरे देश में क़ानून के ख़िलाफ़ प्रदर्शन हो रहे हैं. जगह-जगह लोग हाथों में तिरंगा और ज़ुबां पर राष्ट्रगान के साथ नागरिकता क़ानून की पुरजोर मुख़ालफत कर रहे हैं. लेकिन कुछ लोग CAA विरोध के नाम पर नफ़रत भी भड़काने में लगे हैं. नापाक नारे लगाने में लगे हैं. ऐसा ही कुछ बेंगलूरु में हुआ है. कल असदुद्दीन ओवैसी के मंच से एक लड़की पाकिस्तान के समर्थन में नारेबाज़ी करने लगी. पाकिस्तान का गुणगान करने लगी. वो पाकिस्तान जो हिंदुस्तान का दुश्मन नंबर वन है. वो पाकिस्तान जो हिन्दुस्तान को तबाह और बर्बाद करने की साज़िश रचता रहता है.