क्या Sachin Pilot ने BJP के साथ मिलकर की सरकार गिराने की साजिश..CM Gehlot के दावे में कितना दम?
एबीपी न्यूज़ | 15 Jul 2020 07:57 PM (IST)

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सचिन पायलट पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने कहा कि पायलट सरकार गिराने की डील कर रहे थे. उन्होंने कहा कि अच्छी अंग्रेजी बोलना, स्माइल देना ये काफी नहीं है. उन्होंने सचिन पायलट का नाम लिए बगैर कहा कि वह हॉर्स ट्रेडिंग में शामिल थे.