चीन से ज्यादा दोस्ती नेपाल के पीएम ओली को पड़ी महंगी, संकट में सरकार
एबीपी न्यूज़ | 02 Jul 2020 06:27 PM (IST)

भारत के साथ शुरु हुए सीमा विवाद के बीच नेपाल की राजनीति में उथल-पुथल जारी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, देश में हुए हालिया घटनाक्रम के बाद से पीएम ओली पर भारी दबाव है और उनके इस्तीफे को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं.
ओली आज राष्ट्र को संबोधित करेंगे, दूसरी तरफ आज नेपाली कांग्रेस की बैठक हो रही है. खास बात ये है कि ओली ने प्रचंड से मिलने से इनकार कर दिया है.