Delhi Elections: 'Kejriwal मॉडल' से Modi का मुकाबला ? Seedha Sawal
ABP News Bureau | 12 Feb 2020 06:38 PM (IST)

दिल्ली में केजरीवाल की हैट्रिक के बाद अब पूरे देश के लिए केजरीवाल मॉडल की चर्चा शुरू हो गई है. 2021 तक देश के 6 और राज्यों में चुनाव होने हैं और इनमें से 3 राज्यों बिहार, बंगाल और असम में बीजेपी सत्ता की रेस में है. लेकिन दिल्ली जीत के बाद जोश में आने वाली आम आदमी पार्टी भी कह रही है कि केजरीवाल मॉडल दिल्ली तक सिमटने वाला नहीं है.