Pulwama Terror Attack: जवानों के बलिदान पर भी राजनीतिक संग्राम ? Seedha Sawal
ABP News Bureau | 14 Feb 2020 06:45 PM (IST)

एक साल पहले आज के ही दिन जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में CRPF के 40 जवान शहीद हुए थे. देश उन अमर बलिदानियों को कभी भूल नहीं सकता. लेकिन जवानों की शहादत की पहली बरसी पर भी देश में सियासत रुकने का नाम नहीं ले रही. राहुल गांधी सवाल पूछ रहे हैं कि पुलवामा आतंकी हमले से किसे सबसे ज्यादा फायदा हुआ ? क्या जवानों की शहादत फ़ायदे-नुक़सान की चीज़ है.