पहले मुसलमान-मुसलमान, अब संविधान-संविधान ? सीधा सवाल | Citizenship Amendment Bill
ABP News Bureau | 12 Dec 2019 07:07 PM (IST)

पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफ़ग़ानिस्तान में सताए हुए अल्पसंख्यकों को नागरिकता देने की आख़िरी दिक़्क़त भी दूर हो गई. लेकिन इस नागरिकता क्रांति पर अभी भी राजनीतिक अशांति बनी हुई है. संसद से पास नागरिकता बिल को केरल में कांग्रेस की सहयोगी इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है. कल तक नागरिकता क़ानून को मुस्लिम विरोधी बताने वाली कांग्रेस अब इसे संविधान विरोधी बता रही है.