नागरिकता पर कन्फ्यूजन वाली 'क्रांति'? असमंजस की 'आग' किसने लगाई? Seedha Sawal
ABP News Bureau | 19 Dec 2019 07:27 PM (IST)

नागरिकता संशोधन क़ानून के ख़िलाफ़ आज देशभर में विरोध हो रहा है. लेकिन यूपी में विरोध के नाम पर ज़बरदस्त हिंसा हो रही है. संभल में जहां बस को जलाया गया वहीं राजधानी लखनऊ में सड़कों पर संग्राम छिड़ा हुआ है. कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया. पुलिस चौकी को निशाना बनाया गया. मीडिया को भी नहीं बख़्शा गया. असम और बंगाल में जो आग लगी थी वो दिल्ली होते हुए लखनऊ तक पहुंच गई है. सरकार ये तो कह रही है कि अफ़वाह की वजह से हंगामा हो रहा है लेकिन उस अफ़वाह को दूर करने की कोशिश में और ज़्यादा असमंजस पैदा कर रही है.