Aryan Khan और Cruise Party पर NCB की रेड की बात BJP बनाम NCP तक कैसे पहुंची? | सत्य वचन
ABP News Bureau | 07 Oct 2021 11:14 PM (IST)

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद मामला अब सियासी हो चला है. सवाल पूछने वाली NCB खुद सवालों के घेरे में घिरी हुई है और आज उसे झटका तब लगा जब कोर्ट ने आर्यन खान समेत सभी 8 आरोपियों की रिमांड देने से कोर्ट ने मना कर दिया. कोर्ट ने NCB से कहा है कि पूछताछ के लिए मिला वक्त काफी था. आर्यन खान पर आरोप है कि उन्होंने ड्रग्स का सेवन किया, लेकिन NCP का आरोप है कि बीजेपी ने उन्हें जानबूझ कर फंसा दिया. तो सवाल है कि मामले का सत्य वचन क्या है?