बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 07 Oct 2026 11:51 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से पति-पत्नी और वो की कहानी का एक खौफनाक मामला सामने आया है। आरोप है कि पत्नी के कथित प्रेमी के साथ होने की खबर मिलने के बाद पति ऋषभ तैलंग पिस्तौल लेकर ई-कैफे पहुंचा और वहां कथित तौर पर फायरिंग कर दी। हमले में पत्नी और उसका कथित प्रेमी शिवा घायल हो गए, जिन्हें पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार किए जाने की जानकारी पुलिस ने दी है। पुलिस के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और आरोपी ने पत्नी पर धोखा देने का आरोप लगाया है। मामले की जांच जारी है।