पांच मुर्दों की 'अनसुनी चीख' ! | सनसनी
ABP News Bureau | 19 Sep 2021 06:40 AM (IST)

बेंगलुरू शहर में एक ही परिवार के पांच लोगों की आत्महत्या का मामला सामने आया है. इसमें 9 महीने के बच्चे की मौत और परिवार के चार सदस्यों की आत्महत्या ने हर किसी को हैरान कर दिया है. शवों के साथ घर में पांच दिन से रह रही ढाई साल की बच्ची को पुलिस ने घर से बाहर निकाल लिया है. पूरा मामला ब्यादरहल्ली थाना क्षेत्र का है जहां घर में पांच शव मिले हैं. शव पूरी तरह से डिकंपोज्ड अवस्था में थे. ढाई साल की बच्ची किसी तरह बच गई और वह पुलिस को अचेत अवस्था में मिली.