लाशों के साथ तालिबान का जश्न ! | सनसनी | 14.08.2021
ABP News Bureau | 15 Aug 2021 12:19 AM (IST)

तालिबान के बढ़ते प्रसार के बीच अफगानिस्तान की मौजूदा स्थिति पर देश को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति अशरफ गनी ने कहा कि हमारे देश में हालात बेहद खराब हैं. उन्होंने कहा कि हमारा देश खतरे में है. अफगानिस्तान के राष्ट्रपति ने टेलीविजन के माध्यम से लोगों को संबोधित किया. तालिबान के प्रमुख क्षेत्रों पर कब्जा करने के बाद यह उनकी पहली सार्वजनिक टिप्पणी है. उन्होंने पिछले 20 सालों की 'उपलब्धियों' को जाया नहीं होने देने की प्रतिज्ञा ली और कहा कि तालिबान के हमले के बीच 'राय-मशविरा' जारी है.