तालिबान के कब्जे में आधा अफगानिस्तान... 400 मोर्चों पर तैनात खूनी मोहरे ! | सनसनी | 12.08.2021
ABP News Bureau | 12 Aug 2021 11:52 PM (IST)

अफगानिस्तान पिछले कई साल से गृहयुद्ध की आग में जल रहा है. तालिबानी आतंकी बरसों से वहां बेगुनाहों का कत्ले-आम कर रहे हैं. लेकिन जिस दिन से अमेरिकी सैनिकों ने अफगानिस्तान से वतन वापसी शुरू की है...उसी दिन से तालिबान ने वहां मारकाट मचा रखी है. हालांकि शुरू-शुरू में अफगान सेना ने तालिबानी आतंकियों का डटकर मुकाबला किया था... लेकिन पिछले एक महीने के दौरान कई इलाकों में सेना को पीछे हटना पड़ा.