मायानगरी में निर्भया कांड ने मचाई सनसनी !
ABP News Bureau | 12 Sep 2021 10:29 AM (IST)

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां साकीनाका इलाके में 30 साल की युवती के साथ निर्भया जैसी दरिंदगी हुई है. युवती के साथ रेप के बाद बर्बरता की गई है, जिसके बाद से उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. इस मामले में अबतक एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है. पुलिस का कहना है कि पीड़िता के होश में आने के बाद ही उसका बयान लिया जाएगा.