सागर धनखड़ हत्याकांड: सोनू महाल ने खोले सुशील कुमार के 'खूनी खेल' का राज !
ABP News Bureau | 11 Jun 2021 07:18 AM (IST)

पहलवान सागर धनखड़ हत्या मामले के आरोपी ओलिम्पिक पदक विजेता सुशील पहलवान ने 4/5 मई की रात छत्रसाल स्टेडियम में सागर के साथी सोनू मलिक उर्फ सोनी माहल पर भी हमला किया था. सोनू भी गंभीर रूप से घायल हुआ था. 4/5 मई की रात को छत्रसाल स्टेडियम में किस तरह खूनी खेल खेला गया. किस तरह से पहलवान सुशील कुमार ने आपराधिक प्रवृत्ति दिखाते हुए इस पूरे मामले को अंजाम दिया. पहली बार खुद इस मामले के पीड़ित सोनू माहल ने एबीपी न्यूज़ को बताया कि आखिर किस तरह से उस रात को उनके और सागर के साथ मारपीट की गई थी.