विदेशी 'गर्लफ्रेंड' ने खोले मेहुल चोकसी के राज ! | सनसनी
ABP News Bureau | 10 Jun 2021 08:00 AM (IST)

भगोड़े हीरा व्यापारी मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) की कथित गर्लफ्रेंड बारबरा जराबिका (Barbara Jarabica ) ने मेहुल को लेकर कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं. बारबरा जराबिका ने दावा किया है कि वह मेहुल चोकसी की गर्लफ्रेंड नहीं थी. बारबरा ने यह खुलासा भी किया कि मेहुल क्यूबा जाना चाहता था. इसके साथ ही बारबरा ने उन आरोपों से इनकार किया जिसमें कहा गया था कि वह मेहुल के अपहरण में शामिल थी.