पर्ल पुरी के 'पाप' में क्यों साथ हैं एकता कपूर ? | सनसनी
ABP News Bureau | 06 Jun 2021 01:43 PM (IST)

टीवी एक्टर और 'नागिन 3' फेम पर्ल वी पुरी मुंबई की वसई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. उन पर एक नाबालिग का रेप करने का आरोप है. वसई स्थित वलिव पुलिस ने पोस्को एक्ट के तहत पर्ल वी पुरी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. पुलिस का कहना है कि ये गिरफ्तारी एक पुराने केस में हुई है. पर्ल ने नाबालिग लड़की को टीवी सीरियल्स में काम दिलाने के नाम पर यौन शोषण किया था.
हालांकि टीवी इंडस्ट्री के कई एक्ट्रेस को ने पर्ल वी पुरी का बचाव किया है. प्रोड्यूसर एकता कपूर ने भी पर्ल वी पुरी का बचाव किया है. एकता कपूर कहना है कि पर्ल को बीच में घसीटा जा रहा है, जबकि मामला नाबालिग लड़की और उनके मम्मी-पापा के बीच का है. उन्होंने कहा कि लड़की की मां पहले ही कह चुकी है कि पर्ल का इसमें कोई हाथ नहीं है, उनके पति उन्हें बीच में लेकर आ रहे हैं.