एक कब्र, पांच लाशें और कई सवाल...देखिए 48 दिन बाद.. 'खूनी कांड' के सबूत की कहानी !
ABP News Bureau | 01 Jul 2021 12:35 PM (IST)

मध्य प्रदेश के देवास जिले से एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक आशिक ने मंगेतर के लिए अपनी गर्लफ्रेंड समेत उसके खानदान के पांच लोगों को मौत की नींद सुला दिया और उनकी लाशों को बड़ी चालाकी से ठिकाने लगा दिया. लेकिन पुलिस कि गिरफ्त से ये शातिर खूनी आशिक बच नहीं पाया.