✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

जाति की 'जहरीली' कन्या !

एबीपी न्यूज़  |  09 Feb 2026 11:48 PM (IST)
ABP News

उत्तर प्रदेश के कानपुर में पनकी स्थित निजी बैंक HDFC की महिला कर्मी आस्था सिंह का बैंक के ग्राहक के साथ अभद्रता का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वे ग्राहक को भद्दी-भद्दी गालियां देने के साथ ही धमका रही हैं- ‘मैं ठाकुर हूं’ और मारने के लिए लैपटॉप तक उठा लिया. महिला बैंक कर्मी द्वारा इस तरह की हरकत से बैंक प्रबंधन पर भी सवाल उठ रहे हैं.महिला बैंक कर्मी का यह व्यवहार अब सोशल मीडिया पर वायरल है. जिसमें लोग वीडियो पर कमेंट में निंदा करने के साथ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. इस मामले में अभी तक बैंक द्वारा कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.जानकारी के मुताबिक पनकी स्थित HDFC बैंक की शाखा उस समय अखाड़ा बन गई, जब वहां तैनात कर्मचारी आस्था सिंह ने मर्यादा की सारी हदें पार कर दीं. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में आस्था सिंह न केवल ग्राहक को भद्दी-भद्दी गालियां दे रही हैं, बल्कि हिंसक होकर उन पर लैपटॉप तानते हुए भी नजर आ रही हैं. हद तो तब हो गई जब महिला कर्मचारी ने सरेआम अपनी जाति का हवाला देते हुए ‘ठाकुर हूँ मैं’ कहकर ग्राहक को धमकाया और डराने की कोशिश की. बैंक जैसे पेशेवर संस्थान में किसी कर्मचारी द्वारा इस तरह की जातिसूचक दबंगई और हिंसक व्यवहार ने लोगों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है.वायरल वीडियो कानपुर के पनकी 2 ब्रांच का बताया जा रहा है.

  • हिंदी न्यूज़
  • टीवी शोज
  • सनसनी
  • जाति की 'जहरीली' कन्या !

TRENDING VIDEOS

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव2 Hour ago

Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain2 Hour ago

Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा2 Hour ago

Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs5 Hour ago

About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.