Snack Attack: अजगर के साथ 'फांसी का फाइनल' !, 'जिंदा मौत' की डरावनी पिक्चर ! Sansani
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 12 Sep 2024 11:57 PM (IST)

सनसनी में कहानी सांपों के साथ डेथ गेम की...सबसे पहली दास्तान तेलंगाना की जहां एक नौजवान सोशल मीडिया पर सुर्खियां बटोरने के लिए जहरीले नाग से खेल रहा था....वो नाग के साथ रील बना रहा था और उसी दौरान नाग को आ गया गुस्सा....और फिर जो हुआ उसकी डरावनी तस्वीरों ने सारे शहर में फैला दी सनसनी...तेलंगाना का रहने वाला बीस साल का शिवराज नाग के साथ रील बनाने के चक्कर में बेमौत मारा गया.....नाग के साथ पंगा लेकर उसने मौत की टिकट कटा ली.....और अब देखिए खतरनाक अजगर के साथ खेलने वाला एक शख्स...कैसे इसी गेम में बन गया मौत का शिकार.