सनसनी: 28 महीने बाद राम रहीम से क्यों मिली हनीप्रीत ?
ABP News Bureau | 10 Dec 2019 02:24 PM (IST)

8 महीने बाद राम रहीम से हनीप्रीत ने मुलाकात की है. जानिए इस मुलाकात का रहस्य. बता दें कि गुरमीत राम रहीम को दो महिलाओं के साथ रेप के मामले में अगस्त 2017 में 20 साल की जेल की सजा सुनाई गई थी. जनवरी में एक विशेष सीबीआई अदालत ने भी गुरमीत राम रहीम सहित तीन और लोगों को 16 साल पहले एक पत्रकार की हत्या के लिए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी. राम रहीम को दोषी ठहराए जाने के बाद सिरसा और पंचकूला में हिंसा हुई जिसमें 41 लोग मारे गए और 260 से अधिक घायल हो गए थे.