Sansani: नशे के लिए मौत का ट्रायल ! | ABP News

नशा...वीरान सड़कों पर पसरी रात की तरह होता है...ऐसी रात जिसकी कोई सुबह नहीं होती....नमस्कार मैं हूं श्रीवर्धन त्रिवेदी...और आज मैं आपके सामने एक ऐसा खुलासा करने जा रहा हूं...जो इस रात की तरह ही गहरी है.......कहानी नशे के लिए मौत के ट्रायल की है....जिस्म के खून से मस्ती का डोज लेने वाले नौजवानों की है....वो नौजवान जो खून के नशे के लिए बन गए हैं...ड्रग्स के ड्रैकुला...खून जिंदगी है....लेकिन वो मस्ती के लिए करते हैं खून का नशा...वो अपने ही जिस्म को चाकू से काटते हैं....बहते हुए खून को देखते हैं....क्योंकि ये खून ही है उनके नशे का सामान....अपने ही खून से नशे की डोज तैयार करने वाले वो लोग कौन हैं....कौन है वो ड्रग्स के ड्रैकुला....जिन्हें अपने खून की लत लग गई है....सनसनी मे आज हम करने जा रहे हैं एक बहुत बडा खुलासा.....वो खुलासा जो आपको अंदर तक हिला देगी…कहानी किसी गैंग… किसी माफिया… या किसी ड्रग नेटवर्क की नहीं है…ये कहानी है…खुद इंसान के अपने ही शरीर के खिलाफ शुरू हुई एक खतरनाक जंग की…एक ऐसा नशा…जिसमें न कोई पाउडर है…न कोई गोली…न कोई इंजेक्शन…फिर भी…ये नशा… नौजवानों को सीधे मौत की ओर ले जा रहा है…और इस नशे का नाम है- ब्लड किक...यानी…खुद के शरीर से खून निकालना…और फिर उसी खून को वापस शरीर में चढ़ाना…सुनने में अजीब…लेकिन सच… बेहद खतरनाक !