सनसनी: कोर्ट के अंदर खूनी गोलीकांड की पूरी कहानी
ABP News Bureau | 19 Dec 2019 08:40 AM (IST)

देश के सबसे बड़े राज्य में चुनाव जब भी आता है तो उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बनाने का नारा गूंजने लगता है लेकिन लगता है, हालात बदलना किसी के बूते की बात नहीं. किसी प्रदेश को उत्तम बनाने के लिए सबसे जरूरी ये है कि वहां का नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस करे लेकिन अब तो लगता है कि उत्तर प्रदेश में अपराधियों को सजा सुनाने वाले जज भी सुरक्षित नहीं हैं. बिजनौर की एक घटना के बाद ये सवाल पूछा जा सकता है जहां कोर्ट के भीतर जज के सामने कोर्ट रूम में बदमाशों ने फायरिंग कर कैदी की हत्या कर दी और जज को अपनी जान बचाने के लिए भागना पड़ा.