सनसनी: सैकड़ों जान पर भारी पड़ी 'बेबी डॉल' कनिका कपूर की 'कोरोना पार्टी' !
ABP News Bureau | 21 Mar 2020 01:54 PM (IST)

बॉलीवुड में 'बेबी डॉल' और 'चिटीयां कलाइयां वे' जैसे हिट गाने देने वाली सिंगर कनिका कपूर को कोरोना वायरस से संक्रमित पाया गया है. बता दें कि कनिका कुछ दिनों पहले ही लंदन से लौटी हैं, जिसके बाद उनका कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाया गया. लेकिन इस बीच लंदन से आने के बाद कनिका दो हाई प्रोफाइल पार्टियों में शामिल हुईं, जिसमें बड़े नेताओं से लेकर कई आईएएस अधिकारी तक शामिल हुए थे.
कनिका के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद उनकी पार्टी में शामिल होने वाले सांसदो ने अपने आप को आइसोलेट किया है उनमें संजय सिंह, वरूण गांधी, अनुप्रिया पटेल, डेरेक ऑबराइन,दीपेंद्र हुड्डा और दुष्यंत शामिल हैं. इसके अलावा वसुंधरा राजे, यूपी के स्वास्थ्य मंत्री जयप्रताप सिंह, कांग्रेस नेता जितिन प्रसाद और बीजेपी विधायक पंकज सिंह ने भी खुद को आइसोलेट किया है.