सनसनी: तापसी पन्नू की 'गुप्त तिजोरी' का राज.. अनुराग कश्यप का 'सीक्रेट खजाना' ! | 04 March 2021
एबीपी न्यूज़ | 04 Mar 2021 11:48 PM (IST)
अनुराग कश्यप, एक्ट्रेस तापसी पन्नू और बॉलीवुड के दूसरे कुछ कलाकारों के खिलाफ इनकम टैक्स विभाग की छापेमारी चल रही है. आयकर विभाग की तरफ से आज ये खुलासा हुआ है कि अनुराग कश्यप की पुरानी कंपनी फैंटम फिल्म्स के अकाउंट्स में 300 करोड़ रुपये की अनियमितता के बारे में पता चला है. इसके अलावा तापसी पन्नू के भी 5 करोड़ के कैश लेनदेन की जानकारी आयकर विभाग को मिली है. जांच जारी है.. लेकिन जांच से पहले ही आरोप लगने लगे हैं कि ये सब बदले की भावना से किया जा रहा है.