Lawrence Bishnoi Vs Salman Khan: सलमान खान का दुश्मन...लॉरेंस खून ! Sansani | ABP News
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 10 Nov 2024 12:00 AM (IST)

Lawrence Bishnoi Vs Salman Khan: लॉरेंस बिश्नोई....वो खूंखार गैंगस्टर...जो बेशक जेल की सलाखों में कैद है....लेकिन इसके बाद भी उसकी खूनी साजिशों का खेल जारी है....लॉरेंस का कहना है कि उसका सबसे बड़ा दुश्मन बॉलीवुड के दबंग सलमान खान हैं....सलमान को मारने के चक्कर में ही लॉरेंस के कई खूनी गुर्गे पकड़े गए हैं....और अब जेल में उन गुर्गों के खेल से फैली है सनसनी...देखिए लॉरेंस के शिकारियों के जाल की ये कहानी...जिसके खुलासे ने मचा दिया है हड़कंप...माथे पर लाल तिलक....और जेहन में बेहद खतरनाक प्लानिंग....ये चेहरा भारत के सबसे खतरनाक गैंगस्टर का है....वो खूंखार डॉन....जो जेल मे बैठकर खूनी साजिश रचता है....और जेल के बाहर उसके गुर्गे शिकार को ठिकाना लगा देते हैं....नाम है लॉरेंस बिश्नोई.