एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 09 Oct 2026 12:04 AM (IST)

वृंदावन के श्री हित राधा केली कुंज आश्रम से जुड़े विवादों को लेकर लगातार सवाल उठ रहे हैं। एक शिष्य की मौत के मामले के बाद अब आश्रम के आसपास लगे गुमशुदगी के पोस्टरों ने चर्चा को और बढ़ा दिया है। परिजनों की ओर से अपने बच्चों के लापता होने को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं और वे उनकी तलाश और पूरे मामले में जवाब चाहते हैं। सोशल मीडिया और सामने आ रही पुरानी बाइट्स के बीच आश्रम से जुड़े इन मामलों को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। ऐसे में सवाल है कि गुमशुदगी के इन मामलों की वास्तविकता क्या है और इन आरोपों पर आश्रम की ओर से क्या जवाब दिया गया है?