Priya Singh Case: अफसर के बेटे का गुमनाम रक्षक कौन? | सनसनी
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 18 Dec 2023 12:20 AM (IST)

Priya Singh Case: ठाणे पुलिस ने प्रिया सिंह हिट एंड रन मामले के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. इनमें महाराष्ट्र राज्य सड़क विकास निगम के प्रबंध निदेशक अनिल गायकवाड़ का बेटा अश्वजीत गायकवाड़ भी शामिल है. आरोपियों को सोमवार (18 दिसंबर) को कोर्ट में पेश किया जाएगा.
पुलिस ने बताया कि कासारवडवली पुलिस स्टेशन में दर्ज मामले में उसने अश्वजीत गायकवाड़, रोमिल पाटील और सागर शेडगे को गिरफ्तार किया गया है. उनके पास से एक स्कार्पियो और एक लैंड रोवर डिफेंडर भी जब्त की गई है. पुलिस निरीक्षक ने कहा, "हम साइट के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रहे हैं, गवाहों से बात कर रहे हैं और अन्य मामलों की विस्तार से जांच कर रहे हैं."