बंद कमरे में हत्यारी पत्नी का 'खूनी टोटका' !
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 24 Aug 2026 11:50 PM (IST)

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में पति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोप है कि विमला देवी ने अपने पति राजेश पर चाकू से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में राजेश के शरीर के कुछ अंग गायब मिले हैं, जिससे मामला और रहस्यमयी हो गया है। बताया जा रहा है कि विमला देवी कथित तौर पर तंत्र-मंत्र और झाड़-फूंक करती थी। घटना के बाद महिला ने भागने की कोशिश की, लेकिन मकान मालिक के पहुंचने पर छत से कूद गई और घायल हो गई। पुलिस हत्या, पारिवारिक विवाद और तंत्र-मंत्र से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।